Monday, March 19, 2018

देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं NCC कैडेट्, नेशनल कैडेट कोर से जुड़ी ये 9 खास बातें


भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में नेशनल कैडेट कोर (NCC) को और अधिक सशक्त बनाने की बात की है। साफ है कि सरकार युवाओं के बीच इस कोर और लोकप्रिय करना चाहती है। NCC का उद्देश्य युवाओं में चरित्र, मिल-जुलकर काम करने की क्षमता का विकास करना है। इसके अलावा NCC युवाओं में नेतृत्व की क्षमता और सेवा की भावना भी विकसित करता है। यह युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करता है और पहले से तैयार एक रिज़र्व बल बनाता है ताकि इसका उपयोग राष्ट्रीय आपातकाल के समय सशस्त्र बल के रूप में किया जा सके। आइये जानते हैं NCC से जुड़ी कुछ खास बातें :

जर्मनी में हुई थी शुरुआत

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को सबसे पहले जर्मनी में 1866 में शुरू किया गया था। भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 16 अप्रैल, 1948 में की गई थी।

नई दिल्ली में है मुख्यालय

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
कर्नल गोपाल गुरुनाथ बेवूर को 31 मार्च 1948 को राष्ट्रीय कैडेट कोर का पहला निदेशक बनाया गया। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसके वर्तमान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. सहरावत हैं।

तीनों सेनाओं का मेल है ये कोर

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
'एकता और अनुशासन' कोर का आदर्श वाक्य है। देश के युवाओं को संवारने में लगे हुए सेना,  नौसेना और वायु सेना का एक त्रिकोणीय सेवा संगठन है।

ऐसा होता है NCC का फ्लैग

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
NCC के झंडे में तीन रंग होते हैं जो तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते हैं। लाल आर्मी के लिए, गहरा नीला नेवी के लिए और हल्का नीला वायुसेना के लिए।

छात्रों को दिया जाता है प्रशिक्षण

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर के माध्यम से उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और पूरे भारत में विश्वविद्यालयों के कैडेटों को छोटे हथियारों और परेड में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं NCC कैडेट

नरेंद्र मोदी-नेशनल कैडेट कोर (NCC)
वर्ष 1948 में केवल बीस हजार कैडेट्स के साथ शुरू हुई NCC के आज पूरे देश में तकरीबन 13 लाख कैडेट्स हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी NCC कैडेट्स रह चुके हैं।

होल टाइम लेडी ऑफिसर

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
NDA और IMA की ही तरह लड़कियों को भी NCC ज्वाइन करने की स्वतंत्रता है और उन्हें भी लड़कों की ही तरह ट्रेनिंग दी जाती है। महिलाओं के लिए अलग रेजिमेंट है जिसे होल टाइम लेडी ऑफिसर कहा जाता है। करीब 100 से भी ज्यादा महिलाएं भारतीय सेना में अधिकारी हैं।

कई रिकॉर्ड कर चुका है कायम

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
एनसीसी समाज कल्‍याण के कार्यों में भी आगे रहा है। पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करीब साढ़े नौ लाख NCC कैडेट्स ने लेह, कन्याकुमारी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित 1805 केन्द्रों पर योग किया था।

यूपी सबसे बड़ा निदेशालय

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
उत्तर प्रदेश का 'एन.सी.सी. निदेशालय' देश के सबसे बड़े निदेशालयों में से एक है। यहां करीब 1.19 लाख कैडेट राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई कैडेट्स ने निशानेबाजी और घुड़सवारी में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अनेक सम्‍मान अर्जित किये हैं।

इस दिन होता है NCC डे

नेशनल कैडेट कोर (NCC)
राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। भारत के सभी राज्‍यों की राजधानियों में एनसीसी का स्‍थापना दिवस मनाया जाता है, जिसमें कैडेट मार्च पास्‍ट, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक विकास के कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेते हैं।

No comments:

Post a Comment