Tuesday, July 4, 2017

कभी देखा है ‘आर्मी थीम’ वाला रेस्टोरेंट !




खाकीऑलिव ग्रीन सोफेचेयर-टेबल और आर्मी प्रिंट वाले परदों को देखते ही यकीनन आप खुद को एक फौजी से कम नहीं समझेंगे। यहां का फूड मैन्यु आर्मी की बुकलेट जैसा है। यहां आपको बर्गर भी ऑलिव कलर का मिलेगा। जी हाँदरअसल हम बात कर रहे हैं एक ऐसे रेस्टोरेंट की जिसमें आप शायद पहले कभी नहीं गए होंगें। रेस्टोरेंट के भीतर जाते ही आप महसूस करेंगे कि आप किसी रेस्टोरेंट में नहींबल्कि एक 'आर्मी बैरकया 'आर्मी कैंपमें डिनर कर रहे हैं। वैसे तो आपने बहुत से रेस्टोरेंट देखें होंगेलेकिन पूरी तरह 'आर्मी थीमपर आधारित रेस्टोरेंट में कभी खाना खाया होगा। अगर आप रात का खाना रेस्टोरेंट (डाइन आउट) में खाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इंडिया के इन खास रेस्टोरेंट्स में जरूर जाना चाहिए।

सेपॉय 'द आर्मी लाउंज'

सेपॉय 'द आर्मी लाउंज' (जयपुर)

जयपुर में जवाहर लाल नेहरु मार्ग पर स्थित ये रेस्टोरेंट भी आर्मी थीम पर आधारित है 'सेपॉयमें सैन्य दृश्यों वाले 1,000 वर्ग फीट के इनसाइड एरिया के साथ 1,000 वर्ग फीट के टेरेस एरिया हैजहां गैस्ट लाइव म्यूजिक स्टेज और हुक्का बार का आनंद ले सकते हैं। आर्मी लाउंज में फर्नीचर के तौर पर बड़े बैरलबॉक्स रखे गए हैं। रोशनी के लिए रेट्रो लट्टू बल्ब लगाए गए हैं। यही नहींआपको अपने आस-पास आर्मी हेलमेट्सबुलेट्सटायर्स जैसी चीजें भी नजर आएंगी।

यहां ले सकते हैं लाइव म्यूजिक का आनंद 

सेपॉय 'द आर्मी लाउंज' (जयपुर)

ओपन एरिया में आर्मी वेश जैसे ही पंडाल भी लगाए गए हैं। रेस्टोरेंट का कांसेप्ट मेहमानों को फौज के अंदाज में फूड और एंटरटेनमेंट प्रदान करना है। यहां पहुंचने पर आप खुद को 'आर्मी कैंपमें होने जैसा महसूस करेंगे। इसकी खास बात ये है कि यहाँ आपको आर्मी थीम आधारित अलग-अलग नाम वाली कुछ खास ड्रिंक्स भी सर्व की जाती हैं। इस खास रेस्टोरेंट के बारे में इतना सब कुछ जानकर आप रेस्टोरेंट में एक बार जरूर जाना चाहेंगे।

बंकर 'द आर्मी थीम कैफे'

बंकर 'द आर्मी थीम कैफे' (गुडगांव)

गुड़गांव के हेमिलटन रोड स्थित क्रॉसपाइंट मॉल में स्थित 'बंकरअपने आप में एक अनोखा रेस्टोबार है। इस रेस्टोबार को पूरी तरह 'आर्मी भोजनालयकी तरह बनाया गया है और सेना से सम्बंधित कलाकृतियों से डेकोरेट किया गया है। यहाँ दीवारों पर लगी आर्मी से सम्बंधित तस्वीरेंआर्मी प्रिंट वाले परदे और बड़े जाल खाने का इंतजार कर रहे लोगों में इस जगह के बारे में जानने लिए एक खास दिलचस्पी पैदा करते हैं।

स्पेशल  डिश और खास बार भी है मौजूद 

बंकर 'द आर्मी थीम कैफे' (गुडगांव)

रेस्टोरेंट के अंत में एक पूर्ण व्यवस्थित बार भी हैजिसे आर्मी थीम पर ही सजाया गया है। यहां आपको खास डिजाइन के कंटेनर से कॉकटेल व मॉकटेल सर्व की जाती हैं। यही नहींरेस्टोरेंट में आप लाइव सिंगिंग शो का भी मजा ले सकते हैं।

38 बैरेक्स 'द फिलिंग स्टेशन'

38 बैरेक्स 'द फिलिंग स्टेशन' (नई दिल्ली)

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित '38 बैरेक्स मिलट्री कैफेऔर रेस्टोरेंट में आप केजुअल डाइनिंग तथा बार का लुत्फ़ उठा सकते हैं। रेस्टोबार के फ़ूड मैन्यु को आर्मी को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है। 'आमुचे बचेखट्टे बैंगनऑलिव चिकन जैसे नाम की डिश ऑर्डर करने के ऑप्शन मिलेंगे। ये रेस्टोरेंट आपको ओल्ड आर्मी डेज का फील कराएगा।

यहां होगा आर्मी के रेट्रो लुक का एहसास

38 बैरेक्स 'द फिलिंग स्टेशन' (नई दिल्ली)

रेस्टोरेंट की दीवारों को राइफलआर्मी मैडलपुरानी दीवार घड़ी आदि से सजाया गया है। लाइट के लिए रेट्रो बल्ब लगाए गए हैं। कैफे का फर्नीचर खाकी और कत्थई हैजो वुडन और आयरन से बना हुआ है। कैफे की दीवारेफर्श और सीलिंग पर खाकीसफ़ेदआसमानीऑलिव और ब्राउन कलर्स का इस्तेमाल किए गए हैं।


बहरहालइस तरह के रेस्टोरेंट्स में डिनर और आर्मी थीम्स का कॉकटेल अपने आप में अनोखा और मनमोहक है। सेना के साजो-सामान के बीच डिनर करना ये हमें सेना के प्रति सम्मान की सीख भी देता है।