खाकी, ऑलिव
ग्रीन सोफे, चेयर-टेबल और आर्मी प्रिंट वाले
परदों को देखते ही यकीनन आप खुद को एक फौजी से कम नहीं समझेंगे। यहां का फूड
मैन्यु आर्मी की बुकलेट जैसा है। यहां आपको बर्गर भी ऑलिव कलर का मिलेगा। जी हाँ, दरअसल
हम बात कर रहे हैं एक ऐसे रेस्टोरेंट
की जिसमें आप शायद पहले कभी नहीं गए होंगें। रेस्टोरेंट के भीतर जाते ही आप महसूस
करेंगे कि आप किसी रेस्टोरेंट में नहीं, बल्कि
एक 'आर्मी बैरक' या 'आर्मी
कैंप' में डिनर कर रहे हैं। वैसे तो आपने
बहुत से रेस्टोरेंट देखें होंगे, लेकिन
पूरी तरह 'आर्मी थीम' पर
आधारित रेस्टोरेंट में कभी खाना खाया
होगा। अगर आप रात का खाना रेस्टोरेंट (डाइन आउट) में खाने का प्लान कर रहे हैं तो
आपको इंडिया के इन खास रेस्टोरेंट्स में जरूर जाना चाहिए।
सेपॉय 'द आर्मी लाउंज'
![]() |
सेपॉय 'द आर्मी लाउंज' (जयपुर)
|
जयपुर में जवाहर लाल नेहरु मार्ग पर स्थित ये
रेस्टोरेंट भी आर्मी थीम पर आधारित है 'सेपॉय' में
सैन्य दृश्यों वाले 1,000 वर्ग
फीट के इनसाइड एरिया के साथ 1,000 वर्ग
फीट के टेरेस एरिया है, जहां
गैस्ट लाइव म्यूजिक स्टेज और हुक्का बार का आनंद ले सकते हैं। आर्मी लाउंज में
फर्नीचर के तौर पर बड़े बैरल, बॉक्स
रखे गए हैं। रोशनी के लिए रेट्रो लट्टू बल्ब लगाए गए हैं। यही नहीं, आपको अपने
आस-पास आर्मी हेलमेट्स, बुलेट्स, टायर्स
जैसी चीजें भी नजर आएंगी।